Itel A60 Launched : 6.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी, 32GB स्‍टोरेज के साथ आईटेल का सस्‍ता फोन लॉन्‍च, जानें दाम

Itel A60 Launched : भारत में Itel A60 को 2GB रैम + 32GB स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। इसके दाम 5,999 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Itel A60 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च हो गया है
  • यह एक एंट्री लेवल का बजट स्‍मार्टफोन है
  • यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के गो एडिशन पर चलता है

फोन को तीन कलर ऑप्शन- डॉन ब्लू, वर्ट मेंथे और सेफायर ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड आईटेल (Itel) ने उसकी A सीरीज में Itel A60 को गुरुवार को लॉन्‍च कर दिया। यह भी एक बजट स्‍मार्टफोन है, जिसमें 6.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन के अलावा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Itel A60 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के (गो एडिशन) पर चलता है। इस फोन में बायोमेट्रिक अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 
 

Itel A60 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Itel A60 को 2GB रैम + 32GB स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। इसके दाम 5,999 रुपये हैं। फोन को तीन कलर ऑप्शन- डॉन ब्लू, वर्ट मेंथे और सेफायर ब्लैक में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन itel स्टोर और रिटेल आउटलेट्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Itel A60 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आईटेल इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Itel A60 में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.6 इंच का एचडी+ (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन में 120Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर चलता है। यह वर्जन आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आता है। फोन में 1.4GHz क्वाड-कोर SC9832E प्रोसेसर दिया गया है। रैम 2GB है।

बात करें, कैमरों की तो आईटेल ए60 में रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का डुअल एआई कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी इस डिवाइस में मिलती है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Itel A60 में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और जीपीएस भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है। दावा है कि यह 750 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 30 घंटे तक का टॉकटाइम देती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.