Itel A47 स्मार्टफोन 5,499 रुपये की कीमत में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

स्पेसिफिकेशन व फीसर्स की बात करें, तो आईटेल ए47 फोन में HD+ IPS फुल स्क्रीन डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट व फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Itel A47 फोन Android 9 Pie (Go Edition) पर काम करता है
  • आइटेल ए47 में 5.5 इंच का एचडी+ आईपीएस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है
  • फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Itel A47 फोन कॉस्मिक पर्पल और आइस लेक ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है

Itel A47 कंपनी की A सीरीज़ का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसे आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पिछले दिनों कंपनी ने Itel Vision 1 Pro स्मार्टफोन को भारत में itel Vision 1 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया था वहीं अब ए47 से पर्दा उठा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक्सल्यूसिवली खरीद के लिए Amazon India पर उपलब्ध होगा, जिसकी सेल 5 फरवरी से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन व फीसर्स की बात करें, तो आईटेल ए47 फोन में HD+ IPS फुल स्क्रीन डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट व फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 

Itel A47 price in India

Itel A47 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम की कीमत 5,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया खरीद के लिए इस फोन को एक्सल्यूसिवली Amazon India पर लिस्ट किया गया है, लेकिन इसकी सेल 5 फरवरी से शुरू होगी। अभी वेबसाइट पर आप Notify Me का टैग देख सकते हैं। आईटेल ए47 फोन के बैक पर डुअल-टोन कलर फिनिश दिया गया है, जो कि दो कलर ऑप्शन में मौजूद है वो है कॉस्मिक पर्पल और आइस लेक ब्लू।
 

Itel A47 specifications

आइटेल ए47 स्मार्टफोन Android 9 Pie (Go Edition) पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (720 x 1440 पिक्सल) का एचडी+ आईपीएस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह फोन 1.4 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 2 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें डुअल 5 मेगापिक्सल का AI कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा सॉफ्ट फ्लैश के साथ दिया गया है।
Advertisement

आइटेल ए47 स्मार्टफोन में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल सिक्योरिटी फीचर लैस है, जिसमें फेस अनलॉक व फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि डिवाइस को 0.2 सेकेंड्स में अनलॉक कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.