दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत है 4,999 रुपये

Itel ने भारतीय बाजार में Itel A44 Air एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको इसकी खूबियां और कीमत बताते हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 12:39 IST
ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है Itel A44 Air
  • Itel A44 Air में है फेस अनलॉक सपोर्ट
  • 4,999 रुपये में मिलेगा आईटेल ए44 एयर

Itel A44 Air एंड्रॉयड गो फोन भारत में लॉन्च

चीनी कंपनी ट्रांसन होल्डिंग की सहयोगी कंपनी Itel ने भारतीय बाजार में Itel A44 Air एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। आईटेल ए44 एयर एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें कई खासियते हैं। Itel A44 Air के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट के साथ आता है। Itel ब्रांड का यह फोन भी कंपनी के अन्य स्मार्टफोन की तरह ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर ही बेचा जाएगा। आइए अब आपको Itel A44 Air के दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Itel A44 Air की भारत में कीमत

भारत में आईटेल ए44 एयर की कीमत 4,999 रुपये है। यह हैंडसेट ब्लशर गोल्ड, एलीगेंट ब्लू और स्लेट ग्रे रंग में मिलेगा। बेहतर ग्रिप के लिए टेक्स्चर बैक पैनल दिया गया है। Itel A44 Air में एआई डुअल कैमरा और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी दिए गए हैं। कंपनी हैंडसेट के साथ 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है।
 

Itel A44 Air स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम आईटेल ए44 एयर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x960 पिक्सल) फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर यूनीसॉक एससी9832ई प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Itel A44 Air में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 0.08 मेगापिक्सल का। कंपनी का दावा है कि बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा एआई सुपर नाइट मोड और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और यह फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

Itel के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर के लिए 4जी वीओएलटीई मौज़ूद है। इस फोन की बैटरी 2,400 एमएएच की है। बैटरी को बचाने के लिए इसमें पावर सेविंग फीचर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo 8.1 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.