itel A05s सिर्फ 6,099 रुपये में लॉन्च, 4G RAM के साथ ऐसे हैं गजब फीचर्स

itel A05s में 270 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 16:08 IST
ख़ास बातें
  • itel A05s में 270 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
  • itel A05s में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • itel A05s में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

itel A05s में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: itel

itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन itel A05s लॉन्च किया है। itel ने हाल ही में एक नए लोगो को पेश किया है जो कि ब्रांड को एक नई पहचान देता है और उसके बाद यह फोन बाजार में आया है। यह भारतीय बाजार में ब्रांड का एक बजट-फ्रेंडली डिवाइस है। यहां हम आपको itel A05s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।


itel A05s की कीमत और उपलब्धता


itel A05s के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये है। इस स्मार्टफोन को देशभर में विभिन्न रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Nebula Black, Meadow Green, Crystal Blue और Glorious Orange जैसे कलर ऑप्शन में आता है।


itel A05s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


itel A05s में 270 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट से चार्ज हो सकती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट, 4G कॉलिंग (VoLTE), वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और हेडफोन जैक दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.