iQOO Z9 सीरीज में होगी 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग! लॉन्‍च से पहले जानें हर डिटेल

iQOO Z9 Turbo में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 सीरीज होगी चीन में लॉन्‍च
  • 24 अप्रैल को लॉन्‍च होंगे नए स्‍मार्टफोन
  • इनके प्रमुख फीचर्स आ रहे हैं सामने

Z9 Turbo में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक फ्लैट पैनल होगा।

iQOO Z9 सीरीज 24 अप्रैल को चीन में लॉन्‍च होने जा रही है। कंपनी तीन नए स्‍मार्टफोन्‍स iQOO Z9x, Z9 और Z9 Turbo को लॉन्‍च कर सकती है। पिछली रिपोर्टों में हम आपको बता चुके हैं कि iQOO Z9 Turbo में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। कहा जाता है कि यह Z सीरीज में अबतक का सबसे पावरफुल मॉडल होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार अब आईकू ने iQOO Z9 Turbo का AnTuTu स्‍कोर भी बताया है। इसके अलावा अपकमिंग फोन्‍स के बैटरी साइज और चार्जिंग क्षमताओं का भी पता चला है। 

गिजमोचाइना ने एक चीनी लीकर के हवाले से लिखा है कि iQOO Z9 और Z9x में 6000mAh बैटरी होगी। iQOO Z9 सपोर्ट करेगा 80W की फास्‍ट चार्जिंग को, जबकि Z9x सपोर्ट करेगा 44W की रैपिड चार्जिंग को। ऐसा कहा जाता है कि Z9 को स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है, जबकि Z9x में स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा।  
Advertisement

iQOO Z9 Turbo में स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलने की बात कन्‍फर्म हो चुकी है। फोन में 6000 एमएएच बैटरी होगी। इसका AnTuTu स्‍कोर 1,764,028 पॉइंट्स बताया गया है। Z9 Turbo में 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग दी जा सकती है। 

इस फोन का रियर पैनल डिजाइन भी सामने आ चुका है, जिसमें रियर में स्क्वायर शेप मॉड्यूल के अंदर डुअल कैमरा हॉरिजॉन्टल पोजीशन में दिए गए हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। सेकंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Advertisement

Z9 Turbo में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक फ्लैट पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट संभावित है और 2160Hz PWM डिमिंग फीचर मिल सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.