iQOO Z9 Turbo फोन 16GB रैम, 50MP कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

iQOO Z9 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की पुष्टि कंपनी कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट संभावित है
  • मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है

iQOO Z9 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO Z9 Turbo के साथ कंपनी मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। iQOO Z9 Turbo फोन लॉन्च 24 अप्रैल को है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 बताया गया है। इसी चिपसेट को Redmi Turbo 3 और Realme GT Neo 6 जैसे स्मार्टफोन्स में भी दिया गया है। यानी कि iQOO, Xiaomi, और Realme, तीनों ही यहां प्रतिस्पर्धा करती नजर आ रही हैं। iQOO Z9 Turbo के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं किन स्पेसिफिकेशंस से लैस होगा यह अपकमिंग स्मार्टफोन। 

iQOO Z9 Turbo लॉन्च चीन में 24 अप्रैल के लिए कंपनी की ओर से घोषित कर दिया गया है। कंपनी इसे iQOO Z सीरीज का सबसे पावरफुल फोन कह रही है। iQOO Z9 लाइनअप में दो और मॉडल लॉन्च होने की खबर है जिनमें iQOO Z9 और iQOO Z9x शामिल होंगे।  iQOO Z9 को कंपनी Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है जबकि iQOO Z9x में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है।  
 

iQOO Z9 Turbo specifications

iQOO Z9 Turbo के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में सामने आ चुके हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक फ्लैट पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट संभावित है और 2160Hz PWM डिमिंग फीचर मिल सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 
Advertisement

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की पुष्टि कंपनी कर चुकी है। जिसके साथ में 12जीबी रैम और 16 जीबी रैम पेअरिंग वाले वेरिएंट मिल सकते हैं। फोन में 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आ सकता है जिसके ऊपर OriginOS 4 स्किन देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन का रियर पैनल डिजाइन भी सामने आ चुका है। जिसमें रियर में स्क्वायर शेप मॉड्यूल के अंदर डुअल कैमरा हॉरिजॉन्टल पोजीशन में दिए गए हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। सेकंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.