iQOO Z9 Turbo Plus का टीजर हुआ जारी, जल्द होगा लॉन्च

iQOO Z9 Turbo+ में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

iQOO Z9 Turbo Plus का टीजर हुआ जारी, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: iQOO

iQOO Z9 Turbo+ में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo+ में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Z9 Turbo+ में 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।
  • iQOO Z9 Turbo+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
आज iQOO ने अपने वीबो हैंडल पर आगामी iQOO Z9 Turbo+ का पहला टीजर जारी किया है। ब्रांड ने स्मार्टफोन के डिजाइन का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है, लेकिन इसकी लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलना बाकी है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की लीक के अनुसार, Z9 Turbo+ सितंबर में लॉन्च हो सकता है। यहां हम आपको iQOO Z9 Turbo+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z9 Turbo+ Price


कीमत की बात की जाए तो iQOO Z9 Turbo+ की कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 23,502 रुपये) होने की उम्मीद है।


iQOO Z9 Turbo+ Design


फोटो से पता चला है कि iQOO Z9 Turbo+ में फ्रंट की ओर एक फ्लैट डिस्प्ले है। इसके रियर हिस्से में एक स्क्वर्कल कैमरा आईलैंड है जिसमें दो कैमरे हैं। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक ड्यूल-टोन एलईडी फ्लैश मौजूद है। Z9 Turbo+ के बाईं ओर कुछ नहीं नजर आ रहा है, जिससे पता चलता है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन इसके दाईं ओर स्थित हैं। फोन का डिजाइन काफी हद तक iQOO Z9 Turbo के समान है, जो इस साल की शुरुआत में चीन में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था।


iQOO Z9 Turbo+ Specification


रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z9 Turbo+ में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9300 प्लस चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। सिक्योरिटी के लिए यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा हो सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 पर चलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा नहीं हुआ है। आगामी iQOO Z9 Turbo+ और मौजूदा Z9 Turbo में प्रोसेसर को छोड़कर काफी समानता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO Z9 Turbo, iQOO Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »