iQOO Z9 Turbo Endurance Edition में मिलेगी 6400mAh की बड़ी बैटरी, फिर भी स्लिम होगा डिजाइन!

iQOO ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर iQOO Z9 Turbo Endurance Edition को टीज किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 21:25 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo Endurance Edition की मोटाई 7.98mm होगी
  • इसका वजन 196 ग्राम होगा
  • फोन स्पेशल "फ्लाइंग ब्लू" कलर में भी आने वाला है

iQOO Z9 Turbo का एक Long Battery Life Version भी लॉन्च होने वाला है, जिसके तीन कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि की गई है

Photo Credit: iQOO

iQOO जल्द Z9 Turbo Endurance Edition को लॉन्च करेगा। Z9 Turbo सीरीज में अभी तक कंपनी Z9x, Z9 और Z9 Turbo को पेश कर चुकी है। अब, लाइनअप में एक नया मॉडल आने वाला है। कंपनी ने अब स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। एक लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि अपकमिंग iQOO स्मार्टफोन में विशाल बैटरी पैक होने बावजूद इसकी मोटाई तुलनात्मक रूप से कम होगी। वहीं, बताया गया है कि Z9 Turbo Endurance Edition का वजन 196 ग्राम होगा।

iQOO ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर iQOO Z9 Turbo Endurance Edition को टीज किया है। तस्वीरें बताती है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 6,400mAh की विशाल बैटरी के साथ आएगा, लेकिन इसके बाद भी इसकी मोटाई केवल 7.98mm होगी। वहीं, बताया गया है कि फोन का वजन 198 ग्राम होगा।
Advertisement

इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि अपकमिंग iQOO Z9-सीरीज स्मार्टफोन फुल चार्ज में 22.7 घंटे तक लगातार वीडियो प्ले कर सकता है। नया मॉडल एक स्पेशल "फ्लाइंग ब्लू" कलर में भी आने वाला है, जिसमें वेवी पैटर्न के साथ एक टेक्सचर्ड बैक पैनल होगा। इसके रियर डुअल-कैमरा सेटअप में OIS स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP मेन सेंसर और 8MP सेकेंडरी लेंस की पुष्टि भी की जा चुकी है।

फोन के Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आने की खबर है। इसमें 6.78-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा, Z9 Turbo Endurance Edition के 16GB रैम के साथ आने की खबर है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.