iQoo Z9 5G होगा भारत में लॉन्च, माइक्रोसाइट से डिजाइन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

iQoo Z9 5G अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7200 SoC मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 10:08 IST
ख़ास बातें
  • iQoo जल्द ही भारतीय बाजार में iQoo Z9 5G लॉन्च करने वाला है।
  • iQoo Z9 5G अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन होगा।
  • iQoo Z9 5G में MediaTek Dimensity 7200 SoC मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: iQoo

iQoo जल्द ही भारतीय बाजार में iQoo Z9 5G लॉन्च करने वाला है। हाल ही में मॉडल के डिजाइन रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं और यह बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यह फोन iQoo Z8 का अपग्रेड होगा, जिसे अगस्त 2023 में चीन में पेश किया गया था। अब कंपनी ने भारत में iQoo Z9 5G के लॉन्च की पुष्टि की है, आगामी मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ डिजाइन का खुलासा किया है। यहां हम आपको iQoo Z9 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQoo Z9 5G के लिए एक ऑफिशियल माइक्रोसाइट iQoo इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो गई है, जिससे भारत में लॉन्च की पुष्टि होती है। इसके साथ ही, एक अमेजन माइक्रोसाइट भी अब लाइव हो गई है, जिससे स्मार्टफोन की अमेजन उपलब्धता का पता चलता है। इन दोनों लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियों की पुष्टि हुई है। iQoo Z9 5G को मैट ग्रीन पैटर्न वाले फिनिश में थोड़ा उभरे हुए, रेकटेंगुलर, ब्लैक कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि इसमें दो वर्टिकल कटआउट में दो रियर कैमरा सेंसर हैं, साथ ही एक एलेप्टिकल, होरिजोंटल एलईडी फ्लैश यूनिट भी है।

कैमरा आईलैंड के अंदर ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम एक एस्फेरिकल प्रीमियम लेंस का सपोर्ट करता है और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट (OIS) के साथ आता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

लिस्टिंग में कंपनी का यह भी दावा है कि iQoo Z9 5G अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7200 SoC मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को हाल ही में इस चिपसेट के साथ गीकबेंच पर देखा गया था, जहां इसे 8GB RAM और एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओएस के साथ लिस्टेड किया गया था। इन जानकारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले लीक से पता चला है कि iQoo Z9 5G में 1.5K OLED डिस्प्ले होगी। इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी। पहले की ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई थी कि यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। 91Mobiles हिंदी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  2. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  4. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  6. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  7. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
  8. Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार
  9. Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.