iQoo ने भारत में 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया Z7 5G

चीन की इस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का दावा है कि यह केवल भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 920 SoC है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसकी बिक्री 21 मार्च से Amazon और iQoo ई-स्टोर के जरिए की जाएगी

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo ने भारत में मंगलवार को नया स्मार्टफोन Z7 5G लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह केवल भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 21 मार्च से Amazon और iQoo ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। 

यह स्मार्टफोन 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये और 8 GB वेरिएंट का 18,499 रुपये है। यह नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट जैसे दो कलर्स में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके साथ तीन वर्ष के मासिक सिक्योरिटी अपडेट्स और दो वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट्स उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। iQoo के भारत में CEO Nipun Marya ने हाल ही में Gadgets 360 को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि Z सीरीज के पिछले स्मार्टफोन iQoo Z6 Lite को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह लॉन्च के एक दिन में ही एमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। 

iQoo Z7 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच फुल HD+ (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 920 SoC है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर एक सेंट्रल होल पंच कटआउट में दिया गया है। iQoo Z7 5G के कैमरा सिस्टम के 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) पर 4K क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है। 
Advertisement

इसकी 128 GB की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई फाई, ब्लूटूथ, GPS, 3.5 mm का ऑडियो जैक और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। इसका आकार 158.91mm x 73.53mm x 7.80 mm और वजन 173 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Single speaker
  • Bloatware, spam from native apps
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, iQoo, China, Market, Display, Battery, Launch, Amazon, charging, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.