64MP कैमरा, 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट और 12GB रैम के साथ iQoo Z5 भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

iQoo Z5 की कीमत भारत में 23,990 रुपयये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 14:09 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • आइकू ज़ेड5 में मिलेंगे दो कॉन्फिग्रेशन
  • स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है फोन

फोन को भारत में Arctic Dawn और Mystic Space कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

iQoo Z5 स्मार्टफोन को चीन के बाद भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। आइकू ज़ेड5 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस वेक फेशियल रिकॉग्नेशन सपोर्ट मौजूद है। फोन की सेल Amazon Great Indian Festival के दौरान 3 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

iQoo Z5 price in India, sale

iQoo Z5 की कीमत भारत में 23,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये है। फोन को भारत में Arctic Dawn और Mystic Space कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को ग्राहक iQoo.com और Amazon.in की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। अमेज़न पर फोन की सेल Amazon Great Indian Festival के दौरान शुरू हो सकती है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank क्रेडिट व डेबिट कार्ड ईएमआई पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, Amazon coupon पर भी 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, 6 महीने तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प शामिल है।
 

iQoo Z5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) iQoo Z5 फोन Android 11 पर आधारित Origin OS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR सपोर्ट दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 642L जीपीयू के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 256 जीबी की UFS 3.1 दी गई है।

आइकू ज़ेड5 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.45 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।
Advertisement

आइकू ज़ेड5 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z5 फोन में 2.4GHz, 5.1GHz और 5.8GHz बैंड्स के साथ Tri-band Wi-Fi, ब्लूटूथ वी5.2, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। iQoo Z5 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.7x76.68x8.49mm और भार 193 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good gaming performance
  • Battery life
  • Fast charging
  • Stereo speakers
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • Display is a smudge magnet
  • Weak low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Z5, iQoo Z5 Price, iQoo Z5 specifications, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.