55W फास्ट चार्जिंग और 64MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा iQoo Z3 5G, भारत में इस दिन देगा दस्तक...

iQoo Z3 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा। यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें इस प्रोसेसर को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जून 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z3 का प्राइमरी कैमरा EFB ऑटोफोकस और सुपर नाइट मोड से लैस होगा
  • आइकू ज़ेड3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च

iQoo Z3 5G फोन Amazon पर भी है लिस्ट

iQoo Z3 5G स्मार्टफोन 8 जून को भारत में लॉन्च होगा, जिससे पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज़ की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा इसके अलावा इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद होगा। Vivo सब-ब्रांड पिछले कुछ दिन से आइकू ज़ेड3 5जी फोन के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी को टीज़ कर रहा है। वहीं, अब कंपनी ने फोन के प्राइमरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर जानकारी टीज़ की है। इससे पहले कंफर्म किया गया था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा। यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें इस प्रोसेसर को दिया जाएगा। बता दें, आइकू ज़ेड3 5जी फोन को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

iQoo India ने ट्विटर पर साझा किया है कि आगामी iQoo Z3 5G स्मार्टफोन में 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिसकी जानकारी Amazon माइक्रोसाइट के जरिए भी अपडेट की गई थी। अमेज़न पेज में यह भी जानकारी दी गई है कि आइकू ज़ेड3 5जी फोन महज 19 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का ISOCELL GW3 प्राइमरी कैमरा होगा। यह कैमरा 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, इसके अलावा इसमें EFB ऑटोफोकस और सुपर नाइट मोड भी दिया जाएगा।

iQoo Z3 5G के भारतीय वेरिएंट में भी वो सभी स्पेसिफिकेशन्स दिए जा सकते हैं, जो कि मार्च में चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में मौजूद हैं।
 

iQoo Z3 5G specifications (China variant)

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड3 फोन iQoo 1.0 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.