64MP कैमरा वाला iQoo Z3 फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

iQoo Z3 का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए होगा। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत, उपलब्धता व लॉन्च डिटेल्स की जानकारी सार्वजनिक करेगी।

64MP कैमरा वाला iQoo Z3 फोन आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा फोन

ख़ास बातें
  • iQoo Z3 की सेल Amazon India पर होगी आयोजित
  • आइकू ज़ेड3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
iQoo Z3 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसका लाइवस्ट्रीम यूट्यूब पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आइकू ज़ेड3 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4,400 एमएएच तक की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन भारतीय उपलब्धता की पुष्टि Amazon India के जरिए हो चुकी है, लेकिन सम्पूर्ण जानकारियों का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा। आइकू ज़ेड3 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है।

iQoo Z3 का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए होगा। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत, उपलब्धता व लॉन्च डिटेल्स की जानकारी सार्वजनिक करेगी।
 

iQoo Z3 price in India (expected), sale

हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार iQoo Z3 स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल होंगे। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत या तो 19,990 रुपये से शुरू होगी या फिर 20,990 रुपये से। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,990 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप-लाइव वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,990 रुपये हो सकती है। इसको लेकर टीज़ किया गया है कि यह Amazon India के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

iQoo Z3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड3 फोन iQoo 1.0 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • 5G-ready
  • Good performance
  • Good battery life and fast charging
  • Solid build quality
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »