iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Z11i में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2026 16:47 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है

Photo Credit: iQOO

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता  है। iQOO Z11i के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा iQOO Z11x और iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया गया है। आगामी स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। 
 
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। iQOO Z11i में फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को Desert Gold, Green Peak और Ink Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को मुफ्त iQOO TWS 5i दिया जाएगा।  

हाल ही में लॉन्च किए Vivo Y60 का iQOO Z11i रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर समान दिख रहे हैं। iQOO Z11i में 6.72 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है।  iQOO Z11i की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। भारत में हाल ही में iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.