iQOO Z11 Turbo में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 Turbo की मॉडल नंबर - V2536A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,753 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिग में 8,990 प्वाइंट का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 17:10 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • iQOO Z11 Turbo के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं
  • इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए iQOO Z10 Turbo की यह जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO की Z सीरीज में नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए iQOO Z10 Turbo की यह जगह लेगा। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 Turbo की मॉडल नंबर - V2536A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,753 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिग में 8,990 प्वाइंट का स्कोर मिला है। iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। हाल ही में Vivo के इस सब-ब्रांड ने बताया था कि iQOO Z11 Turbo को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। iQOO Z11 Turbo के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। iQOO Z11 Turbo में 7,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

भारत में हाल ही में iQOO 15 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।  iQOO 15 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  2. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  2. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  4. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  7. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  8. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  9. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.