iQOO Z11 Turbo में होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15 जनवरी को लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा होगा। इस कैमरा के लिए 0.8x, 1x और 2x जूम के विकल्प होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
  • iQOO Z11 Turbo में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन की 7,600 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Photo Credit: iQOO

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 Turbo के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले होगा। iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किए गए टीजर्स में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा होगा। इस कैमरा के लिए 0.8x, 1x और 2x जूम के विकल्प होंगे। iQOO ने इस स्मार्टफोन के कैमरा से ली गई कुछ इमेजेज भी शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 4x जूम और f/1.88 अपार्चर के साथ होगा और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) को सपोर्ट करेगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि यह 200 मेगापिक्सल के कैमरा वाला उसका पहला स्मार्टफोन है। 

गेमिंग को पसंद करने वालों के लिए भी इस स्मार्टफोन में Q2 गेमिंग चिप के साथ बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome डुअल-नेटवर्क कूलिंग सिस्टम होगा। iQOO Z11 Turbo को 15 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जाएगा। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 Turbo की मॉडल नंबर - V2536A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,753 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिग में 8,990 प्वाइंट का स्कोर मिला है। iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5K डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 होगा। इस स्मार्टफोन की 7,600 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.9 mm और भार लगभग 202 ग्राम का होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.