iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च

देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iQOO Z11 को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और ग्रीन कलर्स के विकल्प होंगे
  • iQOO Z11 में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

Photo Credit: iQOO

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 के डिजाइन और कलर के विकल्पों की कंपनी ने जानकारी दी है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले iQOO Z11 का डिजाइन इसके चाइनीज वेरिएंट से कुछ अलग होगा। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। iQOO Z11 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo हो सकता है। 

देश में iQOO की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि भारत में iQOO Z11 को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और ग्रीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला रियर कैमरा सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। 

iQOO Z11 में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में ऊपर के हिस्से में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। इसकी दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। Vivo के सब-ब्रांड iQOO के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। देश में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट वाला iQOO का यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। 

चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में हाल ही में इस सीरीज के iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.