iQOO Z11 में मिल सकती है 9,020mAh की दमदार बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। इस सीरीज में हाल ही में iQOO Z11 Turbo को चीन में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 16:11 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है

इस सीरीज में हाल ही में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज में हाल ही में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर, Xing Cheng ने आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होने की जानकारी दी है। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह iQOO के किसी स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। यह 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo में 7,600 mAh की बैटरी दी गई है। चीन में iQOO Z11 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। चीन में iQOO Z11 का प्राइस CNY 2,000 (लगभग 26,800 रुपये) से CNY 3,000 (लगभग 40,100 रुपये) के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को Skylight White, Canglang Fuguang, Halo Powder और Polar Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  3. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  4. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  5. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  6. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  7. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  8. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  9. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  10. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.