iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

लीक के अनुसार फोन भारत में 31,499 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल होंगे।

iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।
  • प्रोसेसिंग के लिए फोन में Dimensity 7500 SoC होगा।
  • फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है।
विज्ञापन

iQOO Z11 लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। फोन को कंपनी आज, गुरूवार, 20 अगस्त को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन के साथ नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स भी लॉन्च होंगे। iQOO Z11 के लॉन्च से पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। यह एक मिडरेंज फोन होगा जो भारत में 30 हजार रुपये के करीब कीमत में मिल सकता है। फोन में कई खास फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। रियर में 50MP मेन कैमरा है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में लम्बे बैकअप वाली बैटरी मिलेगी। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में अभी तक की खास बातें। 

iQOO Z11 Launch in India

iQOO Z11 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Amazon पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे का बताया गया है। Amazon पर इसके लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है जिस पर फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस रिवील कर दिए गए हैं। इसके अलावा iQOO.com पर भी फोन लिस्ट कर दिया गया है। फोन खरीद के लिए Amazon, और iQOO Online Store पर उपलब्ध होगा। यह दो रंगों में लॉन्च होने जा रहा है। 

iQOO Z11 Price in India

iQOO Z11 एक मिडरेंज फोन बताया गया है जिसकी कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की कीमत को लीक किया है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि फोन भारत में 31,499 रुपये की कीमत में लॉन्च होगा। यह कीमत सभी तरह के ऑफर लगाकर बताई गई है। यानी इसमें बैंक ऑफर्स को भी शामिल किया गया है। 

iQOO Z11 Specifications

iQOO Z11 के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। फोन में कई हाइलाइट्स देखने को मिलेंगे जिसमें इसका डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह एक AMOLED पैनल बताया गया है जिसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलने वाली है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Dimensity 7500 SoC होगा जिसके साथ में कंपनी 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज दे सकती है। फोन में 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स और 3 साल तक मुख्य एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा ब्रांड की ओर से किया गया है। 

iQOO Z11 कैमरा सेटअप देखें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। साथ में दूसरा कैमरा भी है जो कि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। 

फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आने वाला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »