50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ iQOO Z10x लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x स्मार्टफोन को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 16:58 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Z10x के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी है।

iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। दो कलर ऑप्शन में आने वाला iQOO का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है। Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस के साथ आता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए iQOO Z10x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z10x Price


iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैंक ऑफर के बाद इस फोन को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 


Advertisement
iQOO Z10x Specifications


iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z10x के रियर में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकोह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस फोन में ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी शामिल हैं। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.70 मिमी, चौड़ाई 76.30 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP64-rated design
  • Dynamic light is useful
  • Good raw performance
  • Bad
  • Software needs optimisation
  • Cameras need a lot of work
  • Charging is relatively slow
  • Speakers aren't loud enough
  • No 3.5mm headphone jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.