iQOO Z10 में मिलेगी 7300mAh की 'पहाड़ सी बड़ी' बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग! 11 अप्रैल को होगा लॉन्च

कंपनी के अनुसार, फोन केवल 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 10:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 7300mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है।
  • फोन केवल 33 मिनट में हाफ चार्ज हो सकता है।
  • फोन की मोटाई केवल 7.89mm बताई गई है।

iQOO Z10 फोन में क्वाड कर्व्ड AMOLED पैनल दिया गया है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च किया था। अब ब्रांड iQOO Z10 को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन 11 अप्रैल को मार्केट में आ रहा है जो कि 7300mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कोई मेन स्ट्रीम ब्रांड फोन में इतनी बड़ी बैटरी इस्तेमाल करने जा रही है। कंपनी इसकी बैटरी और चार्जिंग क्षमता को लॉन्च से पहले काफी हाईलाइट करके चल रही है। अब इसी से संबंधित एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें फोन के बैटरी, चार्जिंग डिटेल्स नजर आए हैं। 

iQOO Z10 फोन का लॉन्च 11 अप्रैल के लिए निर्धारित है। लॉन्च पहले कंपनी ने नया पोस्टर जारी किया है जिसमें फोन की बैटरी, और चार्जिंग के बारे में नया खुलासा किया गया है। फोन में 7300mAh की बैटरी आने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मायने रखता है। खासतौर पर कंपनियां ऐसे में ज्यादा फास्ट चार्जिंग देने से बचती हैं, लेकिन IQOO यहां भी बड़ी छलांग लगाने वाली है। फोन में 7300mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। 90W FlashCharge फीचर को ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है। 

Advertisement
iQOO Z10 की बैटरी क्षमता काफी बड़ी है। कंपनी ने दावा किया है कि 90W FlashCharge के साथ फोन केवल 33 मिनट में हाफ चार्ज हो सकता है, जो कि एक बड़ी बात है। इससे पहले कंपनी ने फोन के बारे में यह खुलासा भी किया था कि यह डिवाइस भले ही इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है, लेकिन साइज में स्लिम रहेगा। फोन की मोटाई केवल 7.89mm बताई गई है। 

iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। यह एक AMOLED पैनल होगा। फोन को कंपनी Glacier Silver और Stellar Black कलर्स में पेश करने वाली है। अधिकारिक रूप से आईकू ने अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसी बीच SmartPrix की रिपोर्ट में फोन के AnTuTu स्कोर्स सामने आए हैं। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा। डिवाइस ने यहां 765234 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज आने की संभावना है। iQOO Z10 की भारत में कीमत Rs 20,000 से Rs 25,000 के बीच हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Processor offers good performance
  • Vibrant 120Hz display with skinny borders
  • Excellent battery life
  • Fast wired charging
  • Bad
  • Heats up when stressed
  • Plasticy build quality
  • Lacks NFC
  • Overall still camera quality isn't great
  • Low light video isn't up to expectations
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.