अपकमिंग iQOO फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Photo Credit: Vivo
iQOO का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही दस्तक दे सकता है।
iQOO मार्केट में जल्द ही नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की iQOO Z12 सीरीज में नए स्मार्टफोन लॉन्च को लगभग तैयार हैं। इनमें iQOO Z12x और iQOO Z12 Lite भी शामिल है। अब इसी सीरीज के कथित एक और फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। फोन एक मिडरेंज मोबाइल बताया जा रहा है जिसमें 10,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है और कब हो सकता है यह लॉन्च।
iQOO का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही दस्तक दे सकता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने कंपनी के नए फोन के बारे में अहम जानकारी दी है। यह iQOO Z12 सीरीज का फोन बताया जा रहा है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट की मानें तो फोन iQOO Z12S के रूप में आ सकता है। फोन को लेकर टिप्स्टर ने कहा है कि इसकी मोल्ड स्टेज पूरी हो चुकी है। यानी फोन का साइज और शेप कंपनी तय कर चुकी है।
अपकमिंग iQOO फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन के लिए कहा गया है कि यह 7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन 2027 बताई गई है। दूसरी तिमाही में यह मार्केट में दस्तक दे सकता है। iQOO Z11S का सक्सेसर यह बन सकता है। कंपनी ने जिसे अगस्त 2026 में मार्केट में उतारा था।
iQOO Z11S में 6.83 इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल (FHD+) है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 10000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। iQOO Z11S 44W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रॉ़यड 16 पर ऑपरेट होता है और इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन को कंपनी ने black, green, और white कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप