iQoo की Neo 7T 5G लॉन्च करने की तैयारी 5,000 mAh बैटरी होने की संभावना

इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2023 14:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है
  • इसकी स्टोरेज 256 GB की हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा OIS सपोर्ट के साथ हो सकता है

इसका प्राइस 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने इस वर्ष फरवरी में भारत में iQoo Neo 7 5G लॉन्च किया था। Vivo का यह सब-ब्रांड देश में जल्द iQoo Neo 7T 5G को पेश कर सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। 

इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने iQoo Neo 7T 5G का प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। इसका प्राइस 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे ब्लू और एक अन्य कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

iQoo Neo 7T 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

यह स्मार्टफोन Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है और इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 8 GB और 12 GB के RAM के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी स्टोरेज 256 GB की हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

कंपनी ने iQoo Neo 7 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है। यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिसके हैंडसेट को 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज करने का दावा किया जाता है। iQoo Neo 7 5G का भारत में लॉन्च हुआ वेरिएंट iQoo Neo 7 SE के रीब्रांडेड वर्जन जैसा है, जिसे पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके 8GB के RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये और 12GB के RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का 33,999 रुपये है। इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक शेड्स में उपलब्ध कराया गया था। डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला iQoo Neo 7 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • Bad
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Battery, Colors, Market, Vivo, Camera, Launch, range, iQoo, China, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.