iQOO Z10 Lite 5G का अगले सप्ताह भारत में लॉन्च, Dimensity 6300 चिपसेट, 6,000mAh की बैटरी

Z10 Lite 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) सपोर्ट वाले इमेज एडिटिंग टूल्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Erase और AI Photo Enhance शामिल होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2025 15:22 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimesnity 6300 दिया जाएगा
  • Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है

इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का  Z10 Lite 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimesnity 6300 दिया जाएगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

इस स्मार्टफोन को 18 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को Cyber Green और Titanium Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimesnity 6300 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 
Advertisement

Z10 Lite 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) सपोर्ट वाले इमेज एडिटिंग टूल्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Erase और AI Photo Enhance शामिल होंगे।  कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iQOO Z10 Lite 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी है। Z10 Lite 5G में रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें ऊपर कोने पर स्पीकर ग्रिल भी दी गई है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। 

iQOO के Z10x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये और Z10 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स में क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए गए हैं। Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। इनमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले और साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.