iQOO Neo 9 Pro में मिलेगी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले, लॉन्च से पहले खुलासा

iQOO Neo 9 Pro में पंच होल डिजाइन के साथ 6.7 इंच की एक फ्लैट AMOLED LTPO डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 11:49 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 9 Pro में 6.7 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Neo 9 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होगा।
  • iQOO Neo 9 Pro में 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी।

iQOO Neo 9 Pro में 6.7 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO 22 फरवरी को भारत में iQOO Neo 9 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कुछ समय पहले फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon के लैंडिंग पेज पर नजर आया था, जहां कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। अब एक अपडेट से डिस्प्ले डिजाइन, रेजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस समेत काफी कुछ का पता चला है। यहां हम आपको iQOO Neo 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Neo 9 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
iQOO Neo 9 Pro की कीमत 40 हजार रुपये के अंदर हो सकती है। iQOO Neo 9 Pro बाजार में 8 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए Amazon और iQOO India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। Neo 9 Pro दो कलर ऑप्शन Fiery Red और Conqueror Black में आएगा।


iQOO Neo 9 Pro डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशंस


iQOO Neo 9 Pro में पंच होल डिजाइन के साथ एक फ्लैट AMOLED LTPO डिस्प्ले है। स्क्रीन का साइज 6.7 इंच है और यह 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है, जिसकी बदौलत यह गेमिंग के लिए बेहतर डिवाइस है। इसके अलावा स्क्रीन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। iQOO ने अभी तक iQOO Neo 9 Pro के फ्रंट कैमरे के खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है। वहीं स्मार्टफोन के रियर में सोनी IMX920 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। 
Advertisement

iQOO Neo 9 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि गेमिंग के लिए iQOO Q1 सुपर कम्प्युटिंग चिप से लैस है। यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB जैसे दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। Neo 9 Pro में 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ आएगा। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर और IR ब्लास्टर शामिल होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • Bad
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.