iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और भारत में लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

iQOO Neo 10 सीरीज को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 10:21 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10R 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • iQOO Neo 10R 5G में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 10R 5G की कीमत 30,000 रुपये से कम बताई गई है।

iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने कुछ महीने पहले चीन में Neo 10 सीरीज पेश की थी, जिसमें iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro मॉडल शामिल थे। हालांकि, इन स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाना बाकी है। अब ऐसा लग रहा है कि ब्रांड जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया मॉडल iQOO Neo 10R 5G पेश करने की तैयारी कर रहा है। आइए Neo 10R 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर पारस गुगलानी ने Neo 10R 5G स्मार्टफोन की भारतीय प्राइस रेंज और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा करते हुए स्पेसिफिकेशन भी लीक कर दिए हैं। टिपस्टर के अनुसार, यह स्मार्टफोन फरवरी 2025 में किसी समय भारतीय बाजार में पेश होगा।


iQOO Neo 10R 5G Price


कीमत की बात की जाए तो iQOO Neo 10R 5G की कीमत 30,000 रुपये से कम बताई गई है। इस बजट पर यह फोन हाल ही में लॉन्च किए गए POCO X7 Pro, POCO F6 और Motorola Edge 50 Pro जैसे फोन को टक्कर देगा।


iQOO Neo 10R 5G Specifications (Expected)


iQOO Neo 10R 5G में कथित तौर पर "I2221" मॉडल नंबर होगा। इस फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन जैसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में उपलब्ध होगा। पिछली रिपोर्ट में खुलासा किया गया है एक 8GB + 128GB मॉडल भी होगा। इसमें 6,400mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। दावा किया गया है कि फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू व्हाइट स्लाइस और लूनर टाइटेनियम में आएगा। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.