6,800mAh बैटरी के साथ पेश होगा iQOO Neo 10 Pro+, करेगा 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट!

iQOO कल 20 मई को चीन में एक लॉन्च इवेंट में iQOO Neo 10 Pro+, iQOO Pad 5 सीरीज और iQOO Watch 5 समेत कई प्रोडक्ट्स को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:44 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 6.82 इंच की BOE की Q10 LTPO डिस्प्ले होगी।
  • iQOO Neo 10 Pro+ में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।
  • iQOO Neo 10 Pro+ में 6,800mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

iQOO Neo 10 Pro+ में 6,800mAh की बैटरी होगी।

Photo Credit: iQOO China

iQOO कल 20 मई को चीन में एक लॉन्च इवेंट में iQOO Neo 10 Pro+, iQOO Pad 5 सीरीज और iQOO Watch 5 समेत कई प्रोडक्ट्स को पेश करने वाला है। लॉन्च होने से पहले ब्रांड ने लगातार आगामी डिवाइसेज के फीचर्स का खुलासा किया है। अपने लेटेस्ट टीजर पोस्टर में iQOO ने Neo 10 Pro+ की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग पावर का खुलासा हुआ है। आइए iQOO Neo 10 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Neo 10 Pro+ Battery, Power


iQOO Neo 10 Pro+ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,800mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि की गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 25 मिनट में 70% चार्ज हो सकता है। फुल चार्ज होने पर फोन 10.2 घंटे तक मोबाइल MOBA गेम चला सकता है या 18.8 घंटे तक लगातार वीडियो चला सकता है। 120W चार्जर मोबाइल पर 100W PPS प्रोटोकॉल चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जबकि चार्जिंग किट 100W PD प्रोटोकॉल तक सपोर्ट करती है, जिससे एक ही पावर ब्रिक से कई डिवाइस को पावर मिल सकती है। गेमिंग या वीडियो प्लेबैक के दौरान हीटिंग को कम करने के लिए Neo 10 Pro+ बाईपास चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है।


Advertisement
iQOO Neo 10 Pro+ Specifications (Expected)


iQOO Neo 10 Pro+ कथित तौर पर Neo लाइनअप में 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला फोन होगा, जिसमें 6.82 इंच की BOE की Q10 LTPO डिस्प्ले होगी जो कि 1Hz–144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें आंखों पर जोर को कम करने के लिए नई सर्कुलर पोलाराइज्ड आई केयर लेयर होगी।

Neo 10 Pro+ में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जिसके साथ 2K 144fps फ्रेम इंटरपोलेशन के लिए कस्टम Q2 चिप 2K होगी। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन को AnTuTu पर 3,311,557 स्कोर मिला है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और सुपर पिक्सल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9300+ SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

36mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO Neo 10 Pro, iQOO, Amazon

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.