• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग वाले iQOO Neo 10 मॉडल्स के लॉन्च में बचे हैं कुछ दिन! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग वाले iQOO Neo 10 मॉडल्स के लॉन्च में बचे हैं कुछ दिन! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

हाल ही में एक लीक से पता चला था कि iQOO Neo 10 सीरीज नवंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है।

6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग वाले iQOO Neo 10 मॉडल्स के लॉन्च में बचे हैं कुछ दिन! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 9 सीरीज (ऊपर तस्वीर में) को चीन में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 सीरीज नवंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है
  • iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है
  • Pro वेरिएंट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आ सकता है
विज्ञापन
iQOO Neo 10 सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाना है। अपकमिंग लाइनअप को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से कई लीक्स और अफवाहे ऑनलाइन शेयर की जा चुकी हैं, और अब कंपनी के एक सीनियर ऑफिशियल ने इसके जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है, हालांकि सटीक तारीख अभी भी पर्दे के पीछे है। सीरीज में एक बेस iQOO Neo 10 और एक iQOO Neo 10 Pro शामिल होने की उम्मीद है। यह लाइनअप  iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro की सक्सेसर होगी, जिन्हें दिसंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था। iQOO अगले महीने भारत में iQOO 13 को लॉन्च करने वाली है। 

iQOO Neo प्रोडक्ट मैनेजर द्वारा एक Weibo पोस्ट में iQOO Neo 10 सीरीज के जल्द लॉन्च की पुष्टि की गई। मॉनिकर के अलावा, कोई अन्य डिटेल्स को शेयर नहीं किया गया है। हाल ही में एक लीक से पता चला था कि iQOO Neo 10 सीरीज नवंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है। क्योंकि यह महीना अब आधा निकल चुका है, हम इसके आने वाले दो हफ्तों में किसी भी दिन लॉन्च होने की उम्मीद करते हैं।

लीक में कहा गया है कि बेस iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है, जबकि Pro वेरिएंट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। इनमें 6,000mAh की बैटरी और नैरो बेजल के साथ 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। 

अन्य अफवाहों में दावा किया गया है कि iQOO Neo 10 सीरीज के हैंडसेट में मेटल मिडिल फ्रेम मिल सकता है, जो कि iQOO Neo 9 सीरीज के प्लास्टिक फ्रेम की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा।

बेस iQOO Neo 9 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC है, जबकि iQOO Neo 9 Pro में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट है। दोनों हैंडसेट में 5,160mAh की बैटरी है जो 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »