16GB रैम, डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा iQOO Neo 10 Pro

iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 13:39 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 Pro में होगा डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर
  • कंपनी कर रही नए स्‍मार्टफोन पर काम
  • 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाले डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा नया फोन

इसमें 6 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

iQOO ने हाल ही में अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन iQOO 13 को चीन में लॉन्‍च किया है। अब यह ब्रैंड iQOO Neo 10 सीरीज पर काम कर रहा है, जो कथित रूप से किफायती फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स हो सकते हैं। इस लाइनअप में दो मॉडल्‍स- Neo 10 और Neo 10 Pro की उम्‍मीद की जा रही है। कुछ समय पहले चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अनुमान लगाया था कि Neo 10 में क्‍वॉलकॉम का पुराना पर पावरफुल प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 दिया जा सकता है। यह चिपसेट पिछले साल लॉन्‍च हुआ था। अब Neo 10 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है। 

एक लीक में DCS ने बताया है कि iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर लगाया जा सकता है और यह अधिकतम 16 जीबी रैम ऑफर करेगा। 

गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट कहती है कि फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जिसे 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लीड करेगा। उसे एक और 50 एमपी का कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है।  

बैटरी के मामले में भी Neo 10 Pro दम दिखाएगा। इसमें 6 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में मेटल फ्रेम के बजाए प्‍लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है और अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्‍मीद है।
Advertisement
 

iQOO Neo 10 features Expected 

इससे पहले DCS ने बताया था कि iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। उसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। उनका कहना था कि फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। 16 जीबी तक रैम इस डिवाइस में होगी और अधिकतम स्‍टोरेज 512 जीबी मिलेगा। iQOO Neo 10 में 6 हजार एमएएच बैटरी होने का अनुमान है जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलेगा। iQOO Neo 10 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर OriginOS 5 की लेयर होगी। अन्‍य खूबियों के तौर पर यह डुअल स्‍पीकर्स, इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्‍लास्‍टर की खूबियों के साथ आ सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.