iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को आ रहा, मिलेंगे 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स

7000mAh की बड़ी बैटरी इस फोन का एक बड़ा प्लस पॉइंट है जो गेमर्स को भी लुभाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 11:31 IST
ख़ास बातें
  • यह सेग्मेंट का पहला फोन होगा जो 144fps पर गेमिंग को सपोर्ट कर सकेगा- iQOO
  • 7000mAh की बड़ी बैटरी इस फोन का एक बड़ा प्लस पॉइंट है
  • साथ में कंपनी ने 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है

iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को लॉन्च होने जा रहा है

Photo Credit: Amazon

iQOO Neo 10R के भारत में लॉन्च के बाद कंपनी अब इस सीरीज में एक नया मॉडल पेश करने जा रही है जो कि iQOO Neo 10 के नाम से आ रहा है। iQOO Neo 10 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन मई के अंतिम सप्ताह में भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाला है। फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने रिवील कर दिए हैं। इसी के साथ इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी ब्रांड की ओर से किया गया है। डिवाइस Inferno Red और Titanium Chrome कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को लॉन्च होने जा रहा है जिसकी घोषणा कंपनी ने अधिकारिक रूप से कर दी है। ब्रांड ने ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही Amazon पर लैंडिग पेज के माध्यम से 26 मई की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसी के साथ फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय वेरिएंट पूरी तरह से चीनी वेरिएंट की तरह नहीं है। चाइनीज मॉडल में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 का इस्तेमाल किया था जबकि भारतीय वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। 

iQOO Neo 10 के लिए कंपनी ने दावा किया है कि फोन ने AnTuTu पर 20 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। फोन को कंपनी ने 'डुअल चिप पावर' टैगलाइन के साथ टीज किया है। यहां पर दूसरी चिप Supercomputing Chip Q1 होगी जिसकी मदद से फोन 144fps पर गेमिंग हो सकती है। यही चिप कंपनी ने iQOO Neo 9 Pro में भी इस्तेमाल की थी। हाल ही में रिलीज किया गया iQOO Neo 10R में यह चिप नदारद है और न ही इसमें MEMC फीचर दिया गया है। 

iQOO Neo 10 में LPDDR5X Ultra RAM दी गई है और UFS 4.1 स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि यह 36% ज्यादा हाई डेटा ट्रांसफर स्पीड देती है और 49% फास्ट ऐप इंस्टॉलेशन कर सकती है। कंपनी ने कहा है कि यह सेग्मेंट का पहला ऐसा फोन होगा जो 144fps पर गेमिंग को सपोर्ट कर सकेगा। 
Advertisement

7000mAh की बड़ी बैटरी इस फोन का एक बड़ा प्लस पॉइंट है जो गेमर्स को भी लुभाएगा। साथ में कंपनी ने 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन बाईपास चार्जिंग फीचर से भी लैस होगा जिससे कि लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान यह काफी उपयोगी फीचर होगा। इस फीचर की मदद से फोन पावर को सीधे एडेप्टर से लेने लगता है जिससे कि फोन में हीटिंग की समस्या नहीं होती है और बैटरी हेल्थ भी अच्छी रहती है। इन सभी धांसू फीचर्स के साथ iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को दस्तक देने वाला है। फोन की कीमत Rs 35000 से भी कम बताई जा रही है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Processor offers good performance
  • Vibrant 120Hz display with skinny borders
  • Excellent battery life
  • Fast wired charging
  • Bad
  • Heats up when stressed
  • Plasticy build quality
  • Lacks NFC
  • Overall still camera quality isn't great
  • Low light video isn't up to expectations
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.