120Hz डिस्प्ले से लैस हो सकती है iQoo 8 सीरीज़, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

iQoo 8 के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडिड मैमोरी और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 15:27 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 8 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से होगा लैस
  • डिस्प्ले में मिलेगा 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन
  • फोन का मॉडल नंबर V2141A हो सकता है
iQoo 8 सीरीज़ 2K रिजॉल्यूशन वाले E5 डिस्प्ले के साथ आ सकती है। 10 बिट कलर के साथ आने वाली LTPO डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। बता दें, हाल ही में चीनी कंपनी ने इशारा दिया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ ChinaJoy इवेंट के दौरान पेश की जाएगी, जो कि 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। तब से स्मार्टफोन को आधिकारिक वीबो अकाउंट पर टीज़ किया जा रहा है।

iQoo 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन के डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी देने के अलावा, टिप्सटर Panda is bald (अनुवाद) ने स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का कटआउट नहीं देखा जा सकता। iQoo ने पहले से ही आगामी ChinaJoy इवेंट के लिए iQoo बूथ पर “new surprises” टीज़ करना शुरू कर दिया है। वह एसी तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जो कि देखने में काफी हद तक स्मार्टफोन का डिस्प्ले लग रहा है।
Advertisement

हाल ही में iQoo के प्रेसिडेंट Feng Yufei ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक वीडियो साझा की थी, जिसमें पूल टेबल पर 8 नंबर की बॉल को देखा जा सकता है, जो कि 4 नंबर की बॉल को टक्कर मार रही थी। इससे इशारा मिलता है कि नया आइकू स्मार्टफोन 4 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, @Whylab नामक टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि आइकू 8 स्मार्टफोन 4 अगस्त को लॉन्च होगा और यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस होगा।

कथित आइकू 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवाद) द्वारा लीक किया गया है। टिप्सटर का दावा है कि आइकू 8 फोन का मॉडल नंबर V2141A होगा और इसका डिस्प्ले 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। फोन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडिड मैमोरी और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 8, iQoo 8 specifications, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.