iQoo 3 को नए अवतार में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगी 2,000 रुपये की छूट

iQoo 3 को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 36,990 रुपये थी, जिसे बाद में 2,000 रुपये की कटौती के बाद 34,990 रुपये तक दिया गया था।

iQoo 3 को नए अवतार में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगी 2,000 रुपये की छूट

iQoo 3 की भारत में कीमत 34,990 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 स्मार्टफोन 5G और 4G दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है
  • Snapdragon 865 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम है इसकी खासियत
  • 34,990 रुपये की शुरुआती कीमत में Flipkart और iQoo.com पर उपलब्ध है आइकू 3
विज्ञापन
iQoo 3 का Volcano Orange कलर वेरिएंट अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। आइकू 3 को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया था। भारत में यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो गेमिंग पर फोकस करता है और कुछ आकर्षक फीचर्स से लैस आता है। इसे और आकर्षक इसकी कीमत में कटौती बनाती है, जो इसके लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही की गई थी। iQoo 3 को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 36,990 रुपये थी, जिसे बाद में 2,000 रुपये की कटौती के बाद 34,990 रुपये तक दिया गया था। आइकू 3 को अब तक केवल क्वांटम सिलवर और टॉरनेडो ब्लैग रंग के विकल्पों में बेचा जा रहा था, लेकिन अब भारत में iQoo 3 का वोल्केनो ऑरेंज रंग का लिमिटेड एडिशन भी खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको इस स्पेशल कलर एडिशन की सभी जानकारी दे रहे हैं।
 

iQoo 3 Volcano Orange Color Edition price, offer

आइकू 3 वोल्केनो ऑरेंज रंग विकल्प की कीमत में कोई अंतर नहीं है। यह रंग विकल्प दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिनमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। दोनों विकल्पों की कीमत क्रमश: 34,990 रुपये और 37,990 रुपये है। दोनों वेरिएंट में 8 जीबी रैम मिलती है। बता दें iQoo 3 खरीद के लिए Flipkart और iQoo की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आइकू 3 के अन्य रंग विकल्पों की कीमत भी वोल्केनो ऑरेंज विकल्प के समान है।
 
beo610k

ऑफर्स की बात करें तो iQoo 3 को फ्लिपकार्ट और आइकू वेबसाइट से आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई और डेबिट कार्ड ईएमआई पर खरीदने पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,950 रुपये तक की छूट मिल रही है। ये ऑफर्स आइकू 3 के सभी वेरिएंट और रंग विकल्पों में मिल रहे हैं।

iQoo 3 specifications

डुअल-सिम आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ आता है।

आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।



iQoo 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।

स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  2. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  3. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  4. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  6. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  7. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  8. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »