iQoo 3 का आधिकारिक टीज़र ज़ारी, स्टोरेज को लेकर मिली यह जानकारी

iQoo 3 को कथित तौर पर चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। यह चार रियर कैमरे और 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 फरवरी 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • आइको 3 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा iQoo 3
  • iQoo 3 के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं
Vivo के सब-ब्रांड iQoo के नेक्स्ट जेनरेशन डिवाइस iQoo 3 का आधिकारिक टीज़र ज़ारी हो गया है। नए टीज़र को Weibo पर पोस्ट किया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही नए आइको फोन के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई थी। Vivo ब्रांड ने इशारों में बताया है कि नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज होगी। याद रहे कि बीते साल लॉन्च किए गए iQoo Neo 855 Racing Edition और iQoo Neo 855 स्मार्टफोन UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आए थे। वीवो के आइको ब्रांड ने बीते महीने अलग कंपनी के तौर पर मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी का मकसद भारतीय मार्केट में जल्द ही 5जी स्मार्टफोन लाने का है।

आधिकारिक टीज़र को वीबो पर पोस्ट किया गया है जिससे पुष्टि हो गई है कि नेक्स्ट जेनरेशन iQoo स्मार्टफोन का नाम iQoo 3 होगा। इसमें लेंटर्न फेस्टिवल को दिखाया गया है जिससे नए स्मार्टफोन के नाम को हाइलाइट करने की कोशिश की गई है।

इसके अलावा वीबो पर आइको के अकाउंट से फोन में UFS 3.1 स्टोरेज होने का इशारा दिया गया है। पोस्ट में स्टोरेज का प्रकार बताने के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

भले ही iQoo ने स्टोरेज में अपग्रेड लाने की बात की है। लेकिन Xiaomi ने अपनी मी 10 सीरीज़ में UFS 3.0 स्टोरेज को ही इस्तेमाल करने की ही बात की है। वहीं, Samsung अपने गैलेक्सी एस20 स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज दे सकती है।

iQoo 3 को कथित तौर पर चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। यह चार रियर कैमरे और 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है। TENAA लिस्टिंग में इस आइको स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V1955A बताया गया है। यह 12 जीबी तक रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है। इसके अलावा बीते हफ्ते लीक हुईं आइको 3 की वास्तविक तस्वीरों से पता चला था कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

कयास तो यह भी हैं कि आइको 3 स्मार्टफोन को इस महीने के आखिर में भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। यह 5जी सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और नए गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ आएगा।

iQoo 3 के लॉन्च की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेटेस्ट टीज़र्स से यह तो साफ है कि स्मार्टफोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • Bad
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4440 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 3, iQoo, Vivo iQoo, Vivo, iQoo 3 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  2. AI से भारत जैसे देशों में नौकरियां जाने का खतरा कम! टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई उड़ान ...
  3. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  4. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  9. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  10. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.