• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo 3 में होगा क्वालकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर, फ्लिपकार्ट पर दिखा टीज़र पेज

iQoo 3 में होगा क्वालकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर, फ्लिपकार्ट पर दिखा टीज़र पेज

iQoo 3 5G में चार रियर कैमरे होंगे। यह फोन 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा आइको 3 में होल-पंच डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी जानकारी मिली है।

iQoo 3 में होगा क्वालकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर, फ्लिपकार्ट पर दिखा टीज़र पेज

iQoo 3 5G को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के बाद यह भारत का दूसरा 5जी फोन होगा
  • आइको 3 में बेहतरीन कैमरे और दमदार बैटरी लाइफ के शामिल होने का दावा है
विज्ञापन
iQoo 3 5G फ्लैगशिप फोन 25 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह भारत में कंपनी का पहला फोन होगा। कंपनी पहले इस फोन को भारत के पहले 5जी स्मार्टफोन के तौर पर टीज़ कर रही थी, लेकिन रियलमी ने अचानक Realme X50 Pro 5G के भारत में लॉन्च की तारीख 24 फरवरी रख दी। इसलिए अब iQoo 3 भारत के पहले 5जी फोन की उपाधि खो चुका है और रियलमी एक्स50 प्रो 5जी भारत का पहला 5जी फोन होगा। आइको 3 की बात करें तो लॉन्च से पहले फोन का एक आधिकारिक प्रोमो पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है, जो यह पुष्टि करता है कि फोन Snapdragon 865 चिपलेट और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।

फ्लिपकार्ट के इस प्रोडक्ट पेज में कुछ टीज़र वीडियो भी दी गई है, लेकिन इन वीडियो में फोन के डिज़ाइन या किसी भी मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। प्रोमो पेज यह भी बताता है कि iQoo 3 को भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। हालांकि यह हम पहले से जानते हैं।

भले ही iQoo 3 के फ्लिपकार्ट प्रोमो पेज में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम पहले से इस फोन के कुछ लीक्स देख चुके हैं, जिनमें इस फोन को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ चुकी है।  iQoo 3 को AnTuTu पर भी देखा जा चुका था, जिसमें इस फोन ने सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। AnTuTu लिस्टिंग में फोन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 1080 x 2400 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले जैसी स्पेसिफिकेशन शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर iQoo 3 की लाइव तस्वीरें भी सामने आ चुकी है, जिसमें फोन के फ्रंट में फ्लैट पैनल और होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिला है।

Weibo पर अब तक जारी किए गए टीज़र्स से पता चलता है कि आइको 3 में चार रियर कैमरे होंगे। यह फोन 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा आइको 3 में होल-पंच डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी जानकारी मिली है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है और यह फोन 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  10. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »