iQoo 3 भारत में आज होगा लॉन्च: इवेंट को ऐसे देखें लाइव

iQoo 3 के 5G मॉडल की कीमत 40,000 के आसपास होने का दावा है। साथ ही यह भी दावा है कि इस फोन का एक 4G मॉडल भी होगा, जिसकी कीमत 35,000 रुपये के आसपास होगी।

iQoo 3 भारत में आज होगा लॉन्च: इवेंट को ऐसे देखें लाइव

iQoo 3 5G मॉडल की भारत में कीमत 40,000 के आसपास होने का दावा है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • फोन में 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा
  • आइको 3 में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR 5 रैम शामिल होगी
विज्ञापन
iQoo 3 आज भारत में लॉन्च होने वाला है। नया स्मार्टफोन भारत में कंपनी का पहला मॉडल होगा। खास बात यह है कि आइको भारत में सीधा 5G फोन के साथ प्रवेश कर रही है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले होगा। पिछले साल मार्च में चीन में शुरुआत करने वाली वीवो सब-ब्रांड iQoo भारत मे Realme, Xiaomi और Poco से सीधी टक्कर लेगी। शुरुआत में कंपनी iQoo 3 को भारत का पहला 5G स्मार्टफोन बता रही थी, लेकिन रियलमी ने कल यानी 24 फरवरी को भारत में पहला 5जी फोन Realme X50 5G लॉन्च कर दिया। यहां हम आपको iQoo 3 के लॉन्च इवेंट की सभी जानकारी के साथ फोन की अंदाजन कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
 

iQoo 3 launch event: How to watch live stream?

आइको 3 के लॉन्च इवेंट को कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम करेगी। लॉन्च इवेंट भारत के समयानुसार आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसके अलावा आप फोन के लॉन्च की अधिक जानकारी के लिए Gadgets 360 Hindi के साथ बने रह सकते हैं।
 

iQoo 3 price in India (rumoured)

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में iQoo 3 के 5G मॉडल की कीमत 40,000 के आसपास होगी और 4G मॉडल को कंपनी 35,000 रुपये के आसपास लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि आइको 3 भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध किया जाएगा। इसके साथ ही फोन ऑफलाइन चैनलों के जरिए भी बेचा जाएगा।
 

iQoo 3 specifications (expected)

आइको 3 में सुपर एमोलेड पैनल के साथ 'पोलर व्यू डिस्प्ले' आने की अफवाह है। स्मार्टफोन में एलपीडीडीआर 5 रैम होने का भी अनुमान लगाया गया है। यदि हम हालिया टीज़र्स को देखें तो नया iQoo फोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित आई ट्रैकिंग तकनीक होगी। स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा।

हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग में iQoo 3 में कम से कम 12 जीबी रैम शामिल होने का इशारा भी मिला। स्मार्टफोन में 4,410 एमएएच क्षमता की बैटरी भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा आइको 3 एंड्रॉइड 10 के साथ लॉन्च हो सकता है। यह स्टॉक एंड्रॉयड नहीं होगा बल्कि एक नई कस्टम स्किन होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »