iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा

iQOO 16T को लेकर बड़ा खुलासा, फोन में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जून 2026 14:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Samsung डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह 6.8 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • फोन में AMOLED पैनल होने का कयास लगाया गया है।

iQOO 16 सीरीज में कंपनी नया फोन iQOO 16T भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

iQOO 16 सीरीज में कंपनी नया फोन iQOO 16T भी लॉन्च करेगी। इसका संकेत एक लीक के माध्यम से मिलता है। iQOO 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसका अफॉर्डेबल वर्जन iQOO 16T के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी iQOO 16 के लॉन्च में कुछ हफ्तों का समय शेष है लेकिन iQOO 16T के लीक्स भी अभी से आने लगे हैं। सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल iQOO 16 लॉन्च के समय 6.85 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। फोन में Samsung डिस्प्ले आने की बात कही गई है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। iQOO 16T कैसा होगा, आइए जानते हैं विस्तार से। 

iQOO 16T को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर ने स्मार्ट पिकाचू ने iQOO अपकमिंग फोन (via) iQOO 16T को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह नया फोन डेवलपमेंट स्टेज में आ चुका है। कहा गया है कि फोन में डिस्प्ले देखने को मिलेगा। लीकर ने दावा किया है कि कंपनी इसके लॉन्च में iQOO 15T के ट्रेंड को फॉलो कर सकती है। फोन में पहले कॉम्पेक्ट डिस्प्ले आने की बात सामने आई थी लेकिन कंपनी ने इसे 6.82 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया। 

Advertisement

iQOO 16T में भी कुछ ऐसा ही डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि 6.8 इंच तक बड़ा हो सकता है। फोन में AMOLED पैनल होने का कयास लगाया गया है। वहीं, सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल iQOO 16 भी 6.85 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। फोन में Samsung डिस्प्ले आने की बात कही गई है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। इसमें 2K हाई रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 

iQOO Neo 11S का लॉन्च भी खबरों में है। साथ ही कंपनी iQOO Neo 12 को भी पेश करने की तैयारी में है। यह फोन भी बड़े डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें 6.83 इंच बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन भी AMOLED पैनल से लैस बताया जा रहा है। बहरहाल, आने वाले दिनों में iQOO के कई स्मार्टफोन्स मार्केट में हलचल पैदा करते दिख सकते हैं। कंपनी की ओर से अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.