इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है
हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष सितंबर में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर passionategeekz ने iQOO के आगामी स्मार्टफोन का टीजर लीक किया है। यह iQOO 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ स्क्वेयर-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। भारत में iQOO 16 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने अक्टूबर में बताया था कि भारत में iQOO 16 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा। हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया था।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है। iQOO 16 में गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,400 mAh की बैटरी 100 W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3 अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।