iQOO 15T होगा 20 मई को 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ

iQOO ने चीनी बाजार में iQOO 15T को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है जो कि इस महीने 20 तारीख को पेश होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 11:44 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • iQOO 15T में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iQOO 15T में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी।

iQOO 15T में 6.82 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीनी बाजार में iQOO 15T को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है जो कि इस महीने 20 तारीख को पेश होने वाला है। इस स्मार्टफोन की बिक्री भी उसी दिन शुरू होगी। आगामी iQOO स्मार्टफोन का डिजाइन iQOO 15 जैसा ही है। यह स्मार्टफोन एज्यूर क्लाउड कलर में उपलब्ध होगा, जिसके रियर हिस्से पर क्लाउड जैसा पैटर्न होगा। यहां हम आपको iQOO 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15T की खासियतें

iQOO 15T चीन में 20 मई को दस्तक देने वाला है। iQOO 15T में फ्लैगशिप फोन जैसी फीलिंग और एक ट्रांसपेरेंट फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन दिया गया है। चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट के अनुसार, 15T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

iQOO 15T Specifications (Expected)

iQOO 15T में 6.82 इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो स्क्रीन, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 9500 3nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU मिलेगा। इस फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम के साथ 256GB/512GB/1TB (UFS 4.1) स्टोरेज आएगी। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 के साथ आएगा। इस फोन में 8000mAh की बैटरी होगी जो कि 100W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.37 मिमी, चौड़ाई 76.71 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 216 ग्राम होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO 15T, iQOO 15T Specifications, iQOO 15T Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.