बैंक ऑफर लगाकर फोन पर 3350 रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है।
iQOO 15R के रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है।
iQOO 15R को Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का बढ़िया मौका है। फोन कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार है। इसमें विशाल बैटरी मिलती है जो 7600mAh की है। यह 12GB रैम से लैस होकर आता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। अब Amazon पर इसे बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
iQOO 15R को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। Amazon पर फोन का एमआरपी यूं तो 77,999 रुपये है। लेकिन इसे 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर ग्राहक फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो प्राइस और कम हो जाता है। बैंक ऑफर लगाकर फोन पर 3350 रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप Amazon ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
iQOO 15R में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1260 x 2750 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। फोन HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
iQOO 15R के रियर में 50MP का OIS कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन बहुत ही स्लिम 7.9mm प्रोफाइल में आता है। समर्पित Q2 गेमिंग चिप इसमें लगी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!