iQOO 15 vs Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9: कौन सा फ्लैगशिप आपके लिए रहेगा बेहतर?

iQOO ने हाल ही में भारत में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme GT 8 Pro और Oppo Find X9 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 09:01 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme GT 8 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।
  • Oppo Find X9 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलता है।

iQOO 15 vs Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9

Photo Credit: iQOO/Realme/Oppo

iQOO ने हाल ही में भारत में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Realme GT 8 Pro और Oppo Find X9 से हो रहा है। iQOO 15 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 15, Realme GT 8 Pro और Oppo Find X9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15 vs Realme GT 8 Pro vs Oppo Find X9

कीमत और स्टोरेज

iQOO 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये है। जबकि Realme GT 8 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 78,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं Oppo Find X9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

डिस्प्ले

iQOO 15 में 6.85 इंच की Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3136×1440 पिक्सल 508ppi पिक्सल डेंसिटी,144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है।

Advertisement

प्रोसेसर

iQOO 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme GT 8 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo Find X9 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO 15 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Realme GT 8 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Oppo Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

iQOO 15 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x लॉसलेस जूम और 10x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Realme GT 8 Pro के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Oppo Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी

iQOO 15 में  5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Realme GT 8 Pro में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है।

डाइमेंशन

iQOO 15 की लंबाई 163.65 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम है। वहीं Realme GT 8 Pro की लंबाई 161.80 मिमी, चौड़ाई 76.87 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 214 ग्राम है। जबकि Oppo Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme GT 8 Pro में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.