iQOO 15 Ultra के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है चिपसेट

iQOO 15 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo के इस सब-ब्रांड की इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 15:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि यह एक 'अल्ट्रा-परफॉर्मेंस' डिवाइस होगा
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • चीन के नव वर्ष के फेस्टिवल से पहले यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 15 Ultra में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि यह एक 'अल्ट्रा-परफॉर्मेंस' डिवाइस होगा। हाल ही में इस सीरीज में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को चीन के नव वर्ष के फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी से होगी। iQOO 15 Ultra में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कूलिंग फैन के साथ हीट डिसिपेशन सिस्टम मिल सकता है। 

iQOO 15 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo के इस सब-ब्रांड की इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट Adreno GPU के साथ है। iQOO 15 Ultra में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग सिस्टम  दिया गया है। iQOO 15 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी दी गई है 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.