iQOO 15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट

यह स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध होगा। इसका डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 18:14 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iQOO 15 को नवंबर में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
  • इसम सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा

इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड Q3 गेमिंग चिप 144 fps गेमप्ले 2K पर सपोर्ट के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO 15 इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO 15 के प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की है। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इसके चीन में पेश किए जाने वाले मॉडल के समान हो सकते हैं। 

देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO 15 को नवंबर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। iQOO 15 को 20 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाना है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। iQOO 15 में अपग्रेडेड Q3 गेमिंग चिप 144 fps गेमप्ले 2K पर सपोर्ट के साथ होगा। 

यह स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट और ऑरेंज के डुअल पैटर्न में उपलब्ध होगा। इसका डिजाइन iQOO 13 के समान दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। iQOO ने बताया है कि नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। iQOO 15 में सिक्योरिटी के लिए न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में दिया गया था। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। 

हाल ही में iQOO के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी होगी। इससे बैटरी को प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K 8T LTPO Samsung डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ होगा। Vivo के इस सब-ब्रांड का iQOO Neo 11 भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.