iQOO 15 भारत में आज हो रहा लॉन्च, सबसे पहले जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

iQOO आज यानी कि 26 नवंबर को भारत और ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO आज यानी कि 26 नवंबर को भारत और ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने जा रहा है। जबकि इसे बीते महीने चीनी बाजार में पहले ही पेश किया जा चुका है। अब तक इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस जैसे कि डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन और ऑपरेटिंग सिस्टम आदि के बारे में खुलास हो चुका है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यहां हम आपको iQOO 15 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15 आज होगा भारत में लॉन्च

iQOO आज भारत में दोपहर 12 बजे iQOO 15 को लॉन्च करने वाला है। अगर आप इस फोन का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं तो iQOO भारत की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट आदि पर लाइवस्ट्रीमिंग की जाएगी। कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार, iQOO 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये हो सकती है, जबकि 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में आ सकता है। यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और iQOO भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

iQOO 15 Specifications (Expected)

iQOO 15 के चीनी वेरिएंट में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 130Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट, गेमिंग मोड में 300Hz टच सैंपलिंग रेट, P3 कलर गेमट और 94.37 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। कंपनी ने टीजर में खुलासा किया था कि iQOO 15 की डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। 

कैमरा सेटअप के मामले में iQOO 15 के चीनी वेरिएंट के रियर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। वहीं इस फोन में 12GB/16GB रैम के साथ 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.