iQOO 13 फोन 16GB रैम, 6150mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ 5 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च!

फोन रियर में 50MP मेन सेंसर के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2024 20:16 IST
ख़ास बातें
  • लीक के अनुसार इसकी लॉन्च डेट 5 दिसंबर के लिए बताई गई है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB रैम, 512GB तक स्टोरेज होगी।
  • इसमें BOE का लेटेस्ट Q10 पैनल देखने को मिल सकता है।

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO 13 फ्लैगशिप फोन काफी समय से चर्चा में छाया हुआ है। फोन के डिजाइन को लेकर भी कई लीक्स आ चुके हैं जिसके अनुसार, इसमें फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और स्लीक डिजाइन होगा। अब लेटेस्ट लीक में फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। लीक कहता है कि फोन इसी साल के अंत में भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में खास बातें। 

iQOO 13 फोन भारत में जल्द दस्तक देने जा रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन काफी समय से अफवाहों में हैं। अब Smartprix की ओर से दावा किया गया है कि फोन भारत में दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च होगा। इसकी लॉन्च डेट 5 दिसंबर के लिए बताई गई है। हालांकि यहां इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह इसकी ग्लोबल लॉन्च डेट है या नहीं। हो सकता है कि फोन चाइनीज मार्केट में इससे पहले भी लॉन्च हो जाए। 

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह लेटेस्ट प्रोसेसर होगा जिसकी पेअरिंग 16GB रैम के साथ देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के लिए फोन में 512GB तक ऑनबोर्ड स्पेस मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन में Android 15 देखने को मिलेगा जिसके ऊपर OriginOS 5 की स्किन दी जा सकती है। 

कैमरा के लिए फोन रियर में 50MP मेन सेंसर के साथ आ सकता है। सेटअप में अल्ट्रावाइड सेंसर, और टेलीफोटो सेंसर भी शामिल होगा। लेकिन इसके डिस्प्ले को लेकर बहुत अधिक चर्चा है। फोन में BOE का लेटेस्ट Q10 पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन 6150mAh की बैटरी के साथ 100W PPS और PD चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसमें IP68 रेटिंग का प्रोटेक्शन भी देखने को मिल सकता है। कीमत की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी कहती है कि भारत में इस डिवाइस की कीमत 55,000 रुपये के आसपास शुरू हो सकती है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.