iQOO 12 Pro में होगा सैमसंग का E7 AMOLED डिस्‍प्‍ले, 5400mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

iQOO 12 Pro : आईकू की नई सीरीज के iQOO 12 Pro मॉडल से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 17:34 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 Pro स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • इसे चीन में लॉन्‍च करने की तैयारी
  • इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आ रहे हैं

जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन के हवाले से iQOO 12 Pro मॉडल के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला है।

वीवो (Vivo) का सब ब्रैंड ‘आईकू' (iQOO) अपने होम मार्केट चीन में एक नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम है- iQOO 12 सीरीज। इसका ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट तो अभी नहीं हुआ है, लेकिन iQOO 12 Pro मॉडल से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन के हवाले से iQOO 12 Pro मॉडल के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला है। 

चीनी माइक्रोब्‍लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 12 Pro मॉडल को लेकर जानकारी दी है। बताया है कि यह स्‍मार्टफोन सैमसंग के लेटेस्‍ट E7 AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। डिस्‍प्‍ले में कर्व्‍ड एजेज होने की जानकारी सामने आई। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी होगा और डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर किया जाएगा। 

टिपस्‍टर ने यह जानकारी भी दी है कि अपकमिंग iQOO 12 Pro में IP68 रेटिंग होगी। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रहेगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में पता चला था कि अपकमिंग आईकू डिवाइस में 16 जीबी तक रैम होगी और अबतक के सबसे लेटेस्‍ट व पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का इस्‍तेमाल किया जाएगा। 

कहा जाता है कि फोन में 5400 एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी इस फोन में होगा। iQOO 12 Pro में 50 और 64 मेगापिक्‍सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं, जबकि एक अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा की मौजूदगी भी होगी। 
Advertisement

इस फोन को लेकर अभी इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि चीन में लॉन्‍च होने के बाद यह फोन भारत भी आ जाएगा। अन्‍य आईकू डिवाइसेज की बात करें, तो एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल में आईकू फोन्‍स को कम दाम में लिया जा सकता है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.