iQOO 12 के प्राइस लीक! 16GB रैम, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 दिसंबर को होगा लॉन्‍च

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिसके सपोर्ट में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा होने की खबर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • यह Android 14 OS के साथ आएगा।
  • फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है।
  • प्रीबुकिंग ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon पर शुरू हो चुकी है।

iQOO 12 5G के लिए कंपनी प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है।

iQOO 12 लॉन्च 12 दिसंबर को है। भारत में यह पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। फोन में कंपनी फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस दे सकती है जिसमें LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ 120W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी होने की बात सामने आ रही है। इसकी प्रीबुकिंग ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon पर शुरू हो चुकी है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। रोचक बात है कि Amazon पर ही यह प्राइस लीक हो गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स 

iQOO 12 की भारत में कीमत (iQOO 12 Price in India) के बारे में अभी तक कयासों का दौर जारी था। लेकिन लॉन्च से पहले इसका प्राइस लीक हो गया है। Amazon लिस्टिंग में फोन की कीमत दिखाई दी। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके स्क्रीन शॉट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें देखा गया है कि फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं इसका 16 जीबी रैम, 512 जीबी वेरिएंट 57,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय तक यह लिस्टिंग हटा दी गई थी। फोन के लॉन्च में अब बहुत कम समय रह गया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह भारत में डिवाइस को 3 साल तक अपडेट्स देती रहेगी। यह Android 14 OS के साथ आएगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। 
 

iQOO 12 Pre Order

iQOO 12 5G के लिए कंपनी प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। यह Amazon से प्रीबुक किया जा सकता है जिसके लिए ग्राहक को 999 रुपये का प्रायोरिटी पास खरीदना होगा। यह रिफंडेबल है। पास को 7 दिसंबर तक ही खरीदा जा सकता है। 
 

iQOO 12 Specifications

iQOO 12 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2800 × 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। यह लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर रन करता है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित FunTouch OS 14 के साथ आने वाला है। 

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिसके सपोर्ट में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा होने की खबर है। इसके फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन 50W वायरलेस चार्ज का भी सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में HiFi ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। फोन की लंबाई 163.22mm, चौड़ाई 75.88mm, मोटाई 8.10mm और वजन 203.7 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.