‘iQOO 12 एनिवर्सरी एडिशन’ होगा 9 अप्रैल को पेश, 16GB रैम, 120W चार्जिंग, जानें प्राइस

iQOO 12 Desert Red Anniversary Edition को इस वीक की शुरुआत में टीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 Anniversary Edition होगा 9 अप्रैल को लॉन्‍च
  • आईकू के चार साल पूरे होने पर फोन की लॉन्चिंग
  • एमेजॉन और आईकू इंडिया की वेबसाइट से ली जा सकेगी डिवाइस

फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ‘आईकू' (iQOO) को भारत आए 4 साल पूरे हो गए हैं। कम वक्‍त में ब्रैंड के स्‍मार्टफोन्‍स ने पॉपुलैरिटी पाई है। इसे सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ‘iQOO 12 Anniversary Edition' स्‍मार्टफोन को पेश करने जा रही है। उसकी कीमत 50 हजार रुपये से ज्‍यादा होगी। हालांकि बैंक डिस्‍काउंट से फोन को कम दाम में लिया जा सकेगा। नए आईकू फोन में 6.78 इंच का LTPO एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलेगा। 5,000mAh बैटरी होगी। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है और 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट इसमें मिलता है।   
 

iQOO 12 Anniversary Edition Price 

iQOO 12 Desert Red Anniversary Edition को इस वीक की शुरुआत में टीज किया गया था। फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। फोन के 16GB + 512GB वेरिएंट के दाम 57,999 रुपये हैं। फोन को Amazon और iQOO की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल 9 अप्रैल को होगी। 

नो-कॉस्‍ट ईएमआई का ऑप्‍शन भी फोन को खरीदने पर मिलेगा। अगर आप एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूजर हैं तो 3,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पा सकेंगे। 
 

iQOO 12 Anniversary Edition Specifications 

iQOO 12 का नया वेरिएंट मूल वेरिएंट जैसा ही है। उसे प‍िछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया था। Anniversary Edition को डेजर्ट रेड कलर के जरिए अलग दिखाया गया है। यह फ‍िनिश अभी तक सिर्फ चीनी मार्केट में मौजूद थी और अब भारत में भी मिलेगी। 
Advertisement

फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। यह FHD+ रेजॉलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। iQOO 12 Anniversary Edition में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.