iQOO 12 5G हुआ 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

iQOO 12 5G 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 14:04 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 5G में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO 12 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
  • iQOO 12 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

iQOO 12 5G में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने नवंबर में चीनी बाजार में iQOO 12 और iQOO 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। iQOO 12 आज थाईलैंड में भी पेश कर दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रो वेरिएंट सिर्फ चीनी बाजार तक ही रहेगा। iQOO 12 ग्लोबल मार्केट में दुनिया के पहले Snapdragon 8 Gen 3 फोन के तौर आया है। यहां हम आपको थाईलैंड में iQOO 12 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।


iQOO 12 5G की थाईलैंड में कीमत


थाईलैंड में iQOO 12 के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत THB 27,900 (65,800 रुपये) है। यह फोन लीजेंड (व्हाइट) और अल्फा (ब्लैक) में उपलब्ध है। iQOO 12 5G भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च होगा। एक हाल ही रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में फोन की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 52,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 57,999 रुपये होगी।

iQOO 12 5G के स्पेसिफिकेशंस


iQOO 12 5G में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करता है। iQOO 12 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और एक आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो फोन की लंबाई 163.22 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 203.7 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक वीसी कूलिंग सिस्टम और एक बड़ी एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर शामिल है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.