iPhone XS और iPhone XS Max की सेल आज से भारत में शुरू

iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री आज से भारत में शुरू होगी। आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा। iPhone 2018 मॉडल की सेल शाम 6 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 सितंबर 2018 12:29 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Xs और iPhone Xs Max की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे
  • ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे iPhone Xs और iPhone Xs Max
  • सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग में मिलेंगे iPhone XS और iPhone XS Max
iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री आज से भारत में शुरू होगी। आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा। iPhone 2018 मॉडल की सेल शाम 6 बजे से शुरू होगी। iPhone XS की भारत में शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है और iPhone XS Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। 21 सितंबर से दोनों आईफोन मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग Flipkart, Airtel ऑनलाइट स्टोर और Jio.com पर हो रही थी। ऐप्पल के ऑथराइज्ड डिस्ट्रिब्युटर ने भी स्मार्टफोन पर मिलने वाले ईएमआई ऑफर्स को लिस्ट कर दिया है। बता दें कि प्री-ऑर्डर बुकिंग के साथ ही फ्लिपकार्ट ने एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर को भी लिस्ट किया था। Airtel ने भी फोन के साथ मिलने वाले कैशबैक ऑफर्स को लिस्ट किया था। ऐप्पल के ये दोनों ही वेरिएंट डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।
 

iPhone XS, iPhone XS Max की भारत में कीमत

भारत में आईफोन Xएस की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में आपको 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1,14,900 रुपये है और 512 जीबी वेरिएंट को 1,34,900 रुपये में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में आपको 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। मैक्स मॉडल के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है। 10एस मैक्स का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,44,900 रुपये का है। एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के साथ एक्सिस बैंक और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। 12 महीने या 24 महीने की ईएमआई पर ही कैशबैक मिलेगा। बिना ईएमआई वाली ट्रांजेक्शन पर 5X रीवार्ड प्वाइटंस मिलेंगे।
Advertisement

एयरटेल पर आपको विकल्प मिलेगा कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे आप चाहे तो घर के पास मौजूद एयरटेल स्टोर से भी हैंडसेट को जाकर ले सकते हैं। अगर आपको जल्दी नहीं है तो फोन आपके पते पर डिलीवर हो जाएगा। Flipkart पर सभी आईफोन मॉडल पर 13,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक, आरबीएल और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन को प्री-ऑर्डर करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शुरुआती ईएमआई प्रतिमाह 4,149 रुपये से शुरू है। इसके अलावा Jio.com पर iPhone XS और iPhone XS Max के सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर को लिस्ट किया गया था। सेल शुरू होने के साथ ही डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
 

iPhone XS, iPhone XS Max स्पेसिफिकेशन व फीचर

आईफोन Xएस में 5.8 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2436x1125 पिक्सल है। इस फोन में भी डिस्प्ले नॉच है, 2017 वाले iPhone X की तरह। दूसरी तरफ, आईफोन Xएस मैक्स में 6.5 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले है। इसमें भी डिस्प्ले नॉच है। दोनों ही हैंडसेट ऐप्पल के लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। न्यूरल इंजन भी चिपसेट का हिस्सा है। iPhone XS और iPhone XS Max की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे- 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। लॉन्च इवेंट कंपनी ने इन फोन के रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स में 4 जीबी रैम दिए जाने के दावे किए गए हैं। मार्केट में फोन आने के बाद ही इस संबंध में खुलासा हो सकेगा। दोनों ही फोन स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आते हैं और किनारों पर ग्लास केसिंग है, iPhone X की तरह।
Advertisement

2018 के आईफोन रेंज के साथ Apple ने टच आईडी की छुट्टी कर दी है। तीनों ही वेरिएंट सेकेंड जेनरेशन फेस आईडी के साथ आते हैं। यानी फोन यूज़र के चेहरे से अनलॉक हो जाएगा। इसमें इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी, प्रॉपराइट्री हार्डवेर और अल्गोरिदम का इस्तेमाल होता है। दोनों ही मिलिट्री ग्रेड मेटेरियल से बनाए गए हैं। ये आईपी 68 रेटिंग से लैस हैं। ये दोनों फोन स्टीरियो साउंड के साथ आते हैं। iPhone XS और iPhone XS Max के कैमरे अपग्रेड हो गए हैं। दोनों ही फोन दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 10एस में एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस हैं। ये बेहतर ट्रू टोन फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर 7 मेगापिक्सल का आरजीबी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM support is finally an option
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Some might find it bulky
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.