iPhone XS और iPhone XS Max लॉन्च, जानें इनके बारे में

Apple ने बुधवार देर रात अपनी आईफोन सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए। आईफोन Xएस बीते साल के आईफोन X का अपग्रेड है। वहीं, 6.5 इंच के ओलेड पैनल वाला आईफोन Xएस मैक्स हैंडसेट आईफोन XS का बड़ा वेरिएंट है।

iPhone XS और iPhone XS Max लॉन्च, जानें इनके बारे में

iPhone XS में है 5.8 इंच डिस्प्ले और iPhone XS Max की स्क्रीन है 6.5 इंच की

ख़ास बातें
  • ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे iPhone Xs और iPhone Xs Max
  • iPhone Xs और iPhone Xs Max की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे
  • भारत में ये दोनों ही फोन 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
Apple ने बुधवार देर रात अपनी आईफोन सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने इस साल भी 2017 की तरह तीन नए iPhone लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की। आईफोन Xएस बीते साल के आईफोन X का अपग्रेड है। वहीं, 6.5 इंच के ओलेड पैनल वाला आईफोन Xएस मैक्स हैंडसेट आईफोन XS का बड़ा वेरिएंट है। इन तीनों हैंडसेट को ऐप्पल के लॉन्च इवेंट में ऐप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में लॉन्च किया गया। इसके साथ कंपनी ने ऐप्पल के चौथे जेनरेशन ऐप्पल वॉच से भी पर्दा उठाया

अहम खासियत की बात करें तो हम सबसे पहले डुअल सिम का ज़िक्र करेंगे। इस साल के आईफोन डुअल सिम और डुअल स्टैंडबाय फीचर के साथ आएंगे। हालांकि, दूसरा सिम ईसिम के तौर पर इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, चीन में आईफोन Xएक्स मैक्स में दो अलग-अलग सिम के लिए स्लॉट दिए जाएंगे। नई आईफोन मॉडल गीगाबिट क्लास एलटीई स्पीड सपोर्ट करते हैं।
 

iPhone XS, iPhone XS Max की कीमत

iPhone XS की कीमत 999 डॉलर (करीब 71,800 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 256 जीबी वेरिएंट 1,149 डॉलर (करीब 82,600 रुपये) और 512 जीबी वेरिएंट 1,349 डॉलर (करीब 97,000 रुपये) में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 79,000 रुपये) है। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। मैक्स मॉडल का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,249 डॉलर (करीब 89,800 रुपये) में बेचा जाएगा। 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,449 डॉलर (करीब 1,04,200 रुपये) है।

 
भारत में iPhone XS की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट का दाम 1,14,900 रुपये है और 512 जीबी वेरिएंट को 1,34,900 रुपये में बेचा जाएगा। iPhone XS Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। 1,24,900 रुपये मैक्स मॉडल के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा। 10एस मैक्स का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,44,900 रुपये का है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दोनों ही मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 सिंतबर से शुरू होगी। इन्हें 21 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में ये दोनों ही फोन 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे। ग्राहक आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स को स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड में खरीद पाएंगे।
 

iPhone XS, iPhone XS Max स्पेसिफिकेशन व फीचर

आईफोन Xएस में 5.8 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2436x1125 पिक्सल है। इस फोन में भी डिस्प्ले नॉच है, 2017 वाले iPhone X की तरह। दूसरी तरफ, आईफोन Xएस मैक्स में 6.5 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले है। इसमें भी डिस्प्ले नॉच है। दोनों ही हैंडसेट ऐप्पल के लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। न्यूरल इंजन भी चिपसेट का हिस्सा है।

iPhone XS और iPhone XS Max की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे- 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। लॉन्च इवेंट कंपनी ने इन फोन के रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स में 4 जीबी रैम दिए जाने के दावे किए गए हैं। मार्केट में फोन आने के बाद ही इस संबंध में खुलासा हो सकेगा। दोनों ही फोन स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आते हैं और किनारों पर ग्लास केसिंग है, iPhone X की तरह।
 
iphone

2018 के आईफोन रेंज के साथ Apple ने टच आईडी की छुट्टी कर दी है। तीनों ही वेरिएंट सेकेंड जेनरेशन फेस आईडी के साथ आते हैं। यानी फोन यूज़र के चेहरे से अनलॉक हो जाएगा। इसमें इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी, प्रॉपराइट्री हार्डवेर और अल्गोरिदम का इस्तेमाल होता है। दोनों ही मिलिट्री ग्रेड मेटेरियल से बनाए गए हैं। ये आईपी 68 रेटिंग से लैस हैं। ये दोनों फोन स्टीरियो साउंड के साथ आते हैं।

iPhone XS और iPhone XS Max के कैमरे अपग्रेड हो गए हैं। दोनों ही फोन दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 10एस में एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस हैं। ये बेहतर ट्रू टोन फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर 7 मेगापिक्सल का आरजीबी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM support is finally an option
  • Regular, timely software updates
  • कमियां
  • Expensive
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए12 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 12
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • कमियां
  • Expensive
  • Some might find it bulky
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए12 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 12
रिज़ॉल्यूशन1242x2688 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, iPhone Xs, iPhone Xs Max
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »